कुराली। वार्ड नंबर 14 के नौजवान की फैक्टरी में काम करते समय ट्रैक्टर के नीचे आने मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव बडौदी समीप पाइप फैक्टरी में यह हादसा उस समय हुआ जब फैक्टरी में काम करते समय ट्रैक्टर अचानक पलट गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण फैक्टरी का सुपरवाइजर मनोज कुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया, लेकिन प्रबंधों की कमी के कारण वह काफी समय ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा और बाहर से जेसीबी मशीन मंगवा कर ट्रैक्टर उठाने उपरांत उसको नीचे से निकाला गया। इस दौरान मनोज कुमार को सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बनती कार्रवाई की जाएगी।