फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी दफ्तर में तीज मनाने आईं महिलाओं का विरोध, किसानों ने हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भाजपा जिला मोहाली महिला प्रधान तजिंदर कौर व खरड़ महिला मंडल प्रधान सुरिंदर कौर ढिल्लों की ओर से देसूमाजरा दफ्तर में तीज मनाए जाने का किसानों की ओर से विरोध करते हुए हाईवे जाम कर दिया गया। इस दौरान केंद्र सरकार व मंडल प्रधान खरड़ पवन मनोचा के खिलाफ नारेबाजी की गई। भारी पुलिस बल के बावजूद किसान बैरिकेड तोड़कर दफ्तर के आगे पहुंच गए।
विज्ञापन

किसान नेता जसपाल सिंह नियामियां, गुरमीत सिंह खूनी माजरा, अमनदीप सिंह, परमप्रीत सिंह आदि ने कहा कि भाजपा के नेता जानबूझ कर ऐसी हरकतें कर रही हैं जोकि उनके लिए ठीक नहीं हैं। किसान खेती कानूनों का विरोध कर रहे हैं और कानून रद्द होने तक विरोध करते रहेंगे। भाजपा मंडल प्रधान पवन मनोचा व प्रधान तजिंदर कौर ने बताया कि जिला महिला की ओर से तीज से संबंधित कार्यक्रम रखा था परंतु किसानों ने इसका गलत विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सभी को त्योहार मनाने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें