मोहाली। जिले में शुक्रवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि चार लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नए संक्रमित हुए लोगों में एक केस डेराबस्सी से, दो खरड़ से और पांच केस मोहाली शहर के सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान जिले में अब तक कुल 68480 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67386 लोग तंदुरुस्त हो गए हैं और अभी 37 केस सक्रिय हैं। जिले में अब तक 1057 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो