फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन, कैमरों और सैटेलाइट अलर्ट की मदद से बुझाएंगे जंगलों की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जंगलों में लगने वाली आग पर जल्द काबू पाने और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए वन विभाग अब नई तकनीकों के सहारे काम करेगा। इसके लिए अब ड्रोन कैमरे, फायर फाइटिंग के आधुनिक उपकरण और सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त होने वाले अलर्ट के आधार पर काम किया जाएगा। मुख्य वन पाल पंजाब प्रवीन कुमार की अगुवाई में हुई बैठक में इस मुद्दे पर रणनीति बनी। मीटिंग में मुख्य वन पाल बसंता राज कुमार, मुख्य वन पाल हिल्स महावीर सिंह, वन पाल शिवालिक सर्किल पंजाब विशाल, समूह वन मंडल व वन रेंज अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन

मुख्य वन पाल प्रवीन कुमार ने इंटर स्टेट कमेटी बनाने पर जोर दिया। उनकी दलील थी कि अगर ऐसा होता है तो फायदा होगा। इससे हम हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ से आग जंगलों में दाखिल होने से रोक पाएंगे। विभाग की अलग-अलग चल रही स्कीमों में लोगों की हिस्सेदारी को यकीनी बनाया जाए। लोगों के जीवन का स्तर को उठाने व जंगलों पर निर्भरता कम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने साफ किया कि अगर कोई जान बूझकर जंगलों में आग लगवाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। स्टाफ को सीधे तौर पर जागरूक करने के लिए काम किया जाएगा। वन मंडल होशियारपुर व वन मंडल अफसर मोहाली ने आग लगने के कारण व उनके के तरीके व अन्य चीजों के बारे में समझाया।
वनों से ईको टूरिज्म व रोजगार देने की तैयारी
मुख्य वन पाल (हिल्स) महावीर सिंह ने ग्रीन पंजाब मिशन के तहत गांवों में बनी फॉरेस्ट प्रोटेक्शन कमेटियों व सेल्फ हेल्प ग्रुपों को समय के साथ अपडेट करने के लिए ट्रेनिंग देने की बात कही। वन पाल शिवालिक सर्किल विशाल चौहान ने फारेस्ट प्रोटेक्शन कमेटियां, इको क्लब, यूथ क्लब, धार्मिक संस्थाओं व आम लोगों को जंगलों को आग से बचाने के लिए सहयोग की अपील की। मुख्य वन पाल बसता राज कुमार की तरफ से जंगलों में इको टूरिज्म की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में लोगों का अधिक से अधिक निवेश करवाने के लिए कहा है ताकि लोगों की जंगलों के प्रति जागरूकता पैदा हो व स्थानीय लोगों को रोजगार मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें