फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मजदूरों को देने के लिए ठेकेदार ने पैसे मांगे तो मालिक ने पीटा, घायल

Fri, 12 Apr 2024 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल के सिर पर लगे पांच टांके, बलौंगी थाना में मालिक के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

फोन, 50 हजार रुपये, मोटरसाइकिल और सामान लोड वाली गाड़ी भी कब्जे ली

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-39 वेस्ट में ठेकेदार ने मजदूरों को दिहाड़ी देने के लिए जब मालिक से पैसे मांगे तो बेटे का साथ मिलकर ठेकेदार को पीट दिया। मालिक ने ठेकेदार के सिर पर सरिया से वार किया, जिससे उसके सिर पर गहरा घाव हो गया है। इसके बाद साथी मजदूरों ने उसे खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल के सिर में पांच टांके लगे हैं। इस संबंध में घायल ने बलौंगी थाना में मालिक के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

घायल अजय महतो वासी गांव जुझारनगर ने बताया कि वह मिस्त्री का काम करता है। उसने आठ लाख में सेक्टर-39 वेस्ट के एक घर में ठेकेदारी पर काम कर रहा था, जिसमें से उसने चार लाख मालिक से लिए हुए थे। बुधवार को जब वह मालिक के घर मजदूरों को देने के लिए कुछ और पैसे लेने के लिए गया था। तो मालिक ने उसे मना कर दिया, इस पर वह कहने लगा कि मजदूरों को भी जरूरत है। इस पर उस पर भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। इतने में मालिक का बेटा भी वहां आ गया। दोनों ठेकेदार के साथ मारपीट करने लगे। इस हाथापाई में मालिक ने उसके सिर पर सरिया से वार कर दिया। इससे वह गिर गया और सिर से काफी खून बहने लगा। मालिक और उसके बेटे ने ठेकेदार का फोन, 50 हजार नकदी, मोटरसाइकिल और सामान लोड करने वाली गाड़ी भी कब्जे में ले ली। यह देख साथी मजदूरों ने उसे तुरंत खरड़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायल ने बलोंगी थाना पुलिस में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें