मोहाली। फेज-11 पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरिन्दर कुमार उर्फ लाडी निवासी निवासी कोटकपुरा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुरिन्दर उर्फ लाडी एक होटल में काम करता था और होटल कोरोना काल से पैदा हुई स्थिति के चलते बंद हो गया। होटल बंद होने के बाद आरोपी बेरोजगार हो गया। इसके बाद उसने नशे की तस्करी करना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, फेज-11 पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशे की सप्लाई करने आ रहा है, जिसके बाद एक टीम बनाकर क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए चेकिंग शुरू कर दी। सेक्टर-66 स्थित वेरका बूथ पर स्कूटी पर सवार होकर सुरिन्दर को पुलिस अधिकारियों ने रोका तो उसके कब्जे से 79 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार
मोहाली। फेज-11 पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है, जिसके कब्जे से चोरी किया मोबाइल और बाइक बरामद की है।