फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी प्रीत को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा की निशानदेही पर पुलिस ने तीन पिस्तौल और 73 कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही गैंगस्टर सुक्खी बिधिपुरिया की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ भी किया है। प्रीत फगवाड़ा पर करीब 24 केस दर्ज हैं, जिनमें से तीन मोहाली जिले के हैं।
विज्ञापन

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कुराली में लगातार लूट की वारदातें हो रही थीं। जांच में गैंगस्टर रजनीश कुमार उर्फ प्रीत फगवाड़ा का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह गैंगस्टर सुक्खी बिधिपुरिया की हत्या की साजिश रच रहा था। सुक्खी जेल में बंद है। उनकी योजना थी कि जैसे ही सुक्खी को किसी अदालत में पेश किया जाएगा, उसे मौत के घाट उतार दिया जाएगा। हालांकि उनकी योजना परवान चढ़ने से पहले ही प्रीत पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गैंगस्टर प्रीत फगवाड़ा से पूछताछ में सामने आया कि उसने सात 2014 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। पहले सुक्खा काहलों गिरोह के लिए काम करता था। वह सुक्खा की फेसबुक आईडी भी चलाता था। सुक्खा काहलों की मौत के बाद वह अपने साथियों के साथ जग्गू भगवानपुरिया गिरोह में शामिल हो गया। उस पर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में हत्या, डकैती, बंदूक चलाने, नशीली दवाओं की तस्करी आदि केस दर्ज हैं। जग्गू भगवानपुरिया के कहने पर उसने अपने साथियों सहित जग्गू के करीब अंकुश खत्री को पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भगाया था। इसके बाद उसने बाघा पुराना निवासी एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें