फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्मी और बीमार लावारिस पशुओं के लिए बनेगा अति आधुनिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के इलाज के लिए बनेगा अति आधुनिक अस्पताल
विज्ञापन

क्रासर - गो ग्रास समिति हादसों में जख्मी या बीमार लावारिस पशुओं का करेगी इलाज
अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी इलाज की सुविधा, तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
नगर निगम के मेयर से की संस्था के लिए दो एकड़ जमीन मुहैया करवाने की अपील
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। वीआईपी जिले समेत ट्राइसिटी में सड़क हादसों में जख्मी होने वाले या बीमार होने वाले लावारिस पशुओं को जल्दी ही अच्छा इलाज मिल पाएगा। उनकी बीमारियों का पता भी एक्सरे और अति आधुनिक तकनीकों से लगाया जाएगा। इसके लिए गो ग्रास समिति ने पहल की है। समिति की तरफ से 24 घंटे पशुओं का इलाज मुहैया करवाने के लिए एक अति आधुनिक अस्पताल बनाने की योजना तैयार की गई है। इस पर काम शुरू हो गया है। फेज-4 सनातन धर्म मंदिर में आयोजित समागम में संस्था के सदस्यों ने यह जानकारी दी है। समागम में मौजूद मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू से संस्था ने मोहाली या आसपास के एरिया में दो एकड़ जमीन मुहैया करवाने की अपील की है। मेयर ने हर संभव सहायता मुहैया करवाने का वायदा किया है।
जानकारी के मुताबिक गो ग्रास समिति साल 2015 से लावारिस पशुओं की सेवा कर रही है। संस्था से मोहाली शहर के करीब तीन हजार परिवार जुड़े हुए हैं। गो ग्रास समिति की ओर से रेहड़ियों की सेवा द्वारा एक तरफ जहां लगभग 200 गायों के लिए प्रतिदिन चारा गोशाला पहुंचाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य के माध्यम से कई परिवार की रोजी-रोटी भी चल रही है। इसके साथ ही लोगों के घरों की रसोई में बचे हुए फलों-सब्जियों के छिलके कूड़े का ढेर बनने के बजाय गायों के लिए चारे के रूप में इस्तेमाल होकर शहर की स्वच्छता को बढ़ाने में बड़ा योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे काम करेगा अस्पताल
गो समिति अस्पताल के लिए दानी सज्जनों के सहयोग से मोहाली या मोहाली के नजदीकी क्षेत्र में कम से कम दो एकड़ जमीन लेकर इमारत/शेड तैयार करेगी। पशुओं के उपचार हेतु अनुभवी डॉक्टरों की टीम, सर्जन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि सभी प्राप्त की सुविधाओं के साथ-साथ 50 गायों के रख-रखाव की व्यवस्था करेगी। समिति सम्पूर्ण समाज को दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गायों के उपचार हेतु बनाने जा रहे अस्पताल के लिए अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील करती है।
विज्ञापन

पशुओं के लिए चलाई स्पेशल एंबुलेंस
संस्था के सीनियर सदस्य बृज मोहन जोशी ने बताया कि गो ग्रास सेवा समिति, मोहाली पिछले 10 महीने से ट्राइसिटी और इसके साथ लगते इलाकों में दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार पशुओं के उपचार और नजदीकी गोशाला में पहुंचने के लिए गो सेवा वाहन काऊ एंबुलेंस का संचालन भी कर रही है। समिति द्वारा दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार पशुओं की जानकारी देने के लिए दिए गए नंबर 73802-73902 पर प्रतिदिन लगभग तीन से चार कॉल आती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें