फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर टकराईं दो कारें, पत्नी की मौत, पति जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को टक्कर मार दी। इसमें अंजना रानी (28) की मौत हो गई। वहीं कार चला रहा उसके मामा का लड़का मंगत राम उर्फ मंगा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंजना रानी पत्नी गुरबख्श सिंह वासी गांव ठठियाला ढाहां, तहसील बलाचौर अपनी आई-20 कार में किसी निजी काम से चंडीगढ़ आए थे। वहीं हादसे के समय वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे। उनकी कार बस स्टैंड से थोड़ा आगे ओवरब्रिज पर गुजर रही थी कि तभी अचानक सामने से आई एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार सीधी उनकी कार से टकरा गई।
आमने-सामने हुई दोनों कारों की टक्कर में कार चला रहे मंगत राम तथा उसके साथ बैठी अंजना रानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने दोनों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां अंजना की मौत हो गई जबकि मंगत राम को गंभीर हालत में अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अंजना रानी के भाई वरिंदर की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें