फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के घरों से इनवर्टर व बैटरियां चुराने वाले दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-एक की पुलिस ने लोगों से इनवर्टर व बैटरियां चुराकर आगे बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक ऑटो में बैटरियां रखकर आगे बेचने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान सौरव शर्मा व अजय कुमार वासी कुंभड़ा के रूप में हुई। थाना फेज-एक के इंचार्ज सुमित मोर ने कहा कि आरेपियों से अभी तक सात बैटरियां बरामद हुई हैं। इसके बाद उन पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह गिरोह नए सेक्टरों में काफी समय से सक्रिय था। इतना ही नहीं सेक्टर-78 में वारदात को अंजाम देते हुए कैमरे में कैद हुए थे लेकिन पहचान में नहीं आ पाए थे। इसके बाद से पुलिस को इनकी तलाश थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एक थ्री व्हीलर में बैटरियां रखकर बेचने जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें शाहीमाजरा से दबोच लिया। इस दौरान आरोपी इस संबंधी कुछ भी नहीं बता पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुसिल का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें