फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहालीः दुकान से लौट रहे 12 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, कार में आए थे आरोपी

Mon, 17 Aug 2020 11:09 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, कुराली(मोहाली)
विज्ञापन
बच्चे को अगवा करने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिंघपुरा रोड में कार सवार नकाबपोशों ने 12 वर्षीय बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो गाड़ी लेकर भाग निकले। बच्चे ने बताया कि जिस कार में उसे अगवा करने की कोशिश की गई थी उसमें पहले से एक बच्चा था। इतना ही नहीं उसका मुंह भी ढका हुआ था। गाड़ी इलाके में लगे कैमरे में कैद हो गई। मामला ध्यान में आते ही पुलिस की टीमें जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोरिंडा रोड निवासी इष्टमीत सिंह पुत्र अरिन्द्रपाल सिंह सिंघपुरा रोड पर दुकान से चीनी लेने के लिए गया था। इसी दौरान जब वह वापस आ रहा था तो गाड़ी में सवार लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।

इष्टमीत सिंह ने बताया कि दोपहर के लगभग 1:30 बजे से पहले स्टोर के आगे कोई गाड़ी नहीं थी लेकिन जब वह वापस आया तो वहा पर मुंह ढके लोगों ने उसे घेर कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। गाड़ी में एक महिला और बच्चा भी था और बच्चे का मुंह बांधा हुआ था। जब वह उनके काबू में नहीं आया तो वे गाड़ी लेकर भाग निकले और उसका बचाव हो गया।
विज्ञापन


गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट गायब, आगे टेंपरेरी नंबर
सीसीटीवी कैमरे में कार कैद हो गई। रिकॉर्डिंग देखने पर पता चला कि गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट गायब थी। जबकि आगे की तरफ टेंपरेरी नंबर वाली प्लेट लगी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें