फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी और रुपये लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। 25 जून को चंडीगढ़ के एक बिजनेसमैन विजय शर्मा को गन प्वाइंट पर 200 फुट एयर पोर्ट रोड से अगवा कर उसकी गाड़ी लूटने व उससे 25 हजार की नकदी व मोबाइल छीनने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में 24 वर्षीय जसप्रीत सिंह निवासी गांव ढाडी जिला रोपड़, 32 वर्षीय जसविंदर सिंह निवासी फतेहपुर बंगा जिला रोपड़, 23 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ सौरव निवासी गांव बुंगा साहिब जिला रोपड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से गन प्वाइंट पर छीनी गई बिजनेसमैन की इटीओस गाड़ी व वारदात में इस्तेमाल हुई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह काफी सरगर्म था जोकि गाड़ियां छीनने के बाद उसे आगे बेचने का काम करता था। पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मामले में नामजद किया गया है।
क्या था मामला
बिजनेसमैन विजय शर्मा निवासी सेक्टर-66 मोहाली 24 जून को वह इटीओस गाड़ी (नंबर सीएच-01बीएक्स-7202) में जीरकपुर किसी काम के सिलसिले में आया था। रात करीब साढ़े 11 बजे जब वह वापस घर जा रहा था तो उसने एयरपोर्ट रोड पर छत लाइट प्वाइंट के साथ स्लिप रोड पर बाथरूम करने के लिए गाड़ी रोकी थी। इसके बाद पहले दो युवक उसके पास आए उनके हाथ में गन थी। उसकी कमर पर गन लगाकर एक युवक ने उसे गाड़ी में बैठने को कहा। इतने में एक और युवक आया जो कंडक्टर सीट पर बैठ गया। तीनों ने गाड़ी खरड़ साइड को भगा ली थी और चलती कार में उससे 25 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया गया था। फिर वह उसे बंधक बनाकर एक घंटा घुमाते रहे। मोरिंडा शहर से पहले लुटेरों ने उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया और गाड़ी लेकर लुधियाना की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें