फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के बलौंगी में युवक ने की आत्महत्या, संस्कार करने पहुंचे तो पंड़ित ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी के अधीन आने वाले गांव बड़माजरा में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सूरज (21) के रूप में हुई है। इस बात का पता उस समय चला जब पारिवारिक सदस्य उसका संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंच गए थे। लेकिन श्मशान घाट के पंडित ने मृतक के गले पर निशान देखकर दाह संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही मामले में 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव बड़माजरा के कुछ लोग एक युवक के शव का दाह संस्कार करने जब श्मशानघाट पहुंचे तो पंडित ने मृतक का चेहरा देखा। इस दौरान उसके गले पर निशान दिखाई दिए। यह देखकर पंडित ने संस्कार रुकवा दिया और परिजनों से इस बारे में पूछा। परिजनों का जवाब था कि उन्हें पता ही नहीं था कि इस मामले में भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी होती है। इसके बाद श्मशानघाट वालों ने बलौंगी थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और केस दर्ज कर लिया। परिजनों का कहना था कि युवक ने चुन्नी से फंदा लगाया था। वहीं, सूत्रों से यह भी पता चला है कि मृतक लंबे समय से नशा करने का आदी था। बता दें कि इससे पहले भी एक महिला का संस्कार करने कुछ लोग पहुंच गए थे। पंडित ने उसका भी दाह संस्कार रोक दिया था। बाद में पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि उसकी मौत नशे से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें