फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरप्रीत हत्याकांड की परतें खुली, दोस्त को अमीर समझकर बनाई थी हत्या की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सैलून अकादमी में पढ़ाई कर रहे गुरप्रीत सिंह को उसके दोस्तों ने बहाने से बुलाकर उसकी हत्या करके शव नहर में फेंक दिया था। इसके 20 दिन बाद पुलिस ने उसका शव 25 जून को एसवाईएल नहर से बरामद किया था। पुलिस के मुताबिक चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा गुरप्रीत सिंह सेक्टर 34 स्थित एक अकादमी में सैलून की पढ़ाई कर रहा था। उसके जानकार दिलप्रीत सिंह को शक हो गया था कि गुरप्रीत अमीर है और इसके बैंक खाते में खूब पैसे हो सकते हैं। सोहाना थाने के एएसआई बीर सिंह के मुताबिक चार जून को गुरप्रीत ने अपने घर जाना था। तीन जून की रात दिलप्रीत ने गुरप्रीत को पार्टी करने का बहानाकर मिलने के लिए बुलाया। गुरप्रीत बाइक पर उनके पास सोहाना में चला गया। वहां से वे गुरप्रीत को मोटरसाइकिल पर अपने साथ लेकर रोपड़ की तरफ सुनसान जगह ले गए। उन्होंने बातचीत करते हुए गुरप्रीत सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला करके उसको धमकाकर उसकी जेब से 60 हजार रुपये, पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़कर नहर में धक्का दे दिया था।
विज्ञापन

दरअसल आरोपी उसके बैंक खाते में कितने पैसे हैं यह जानना चाहते थे इसलिए उसका डेबिट कार्ड लेकर एटीएम में चेक करना चाहते थे कि उसके खाते में कितने पैसे हैं इसलिए उसकी हत्या कर दी थी। पानी में धक्का देने से पहले आरोपियोें में दिलप्रीत और उसके दो अन्य साथियों ने उसका पर्स छीन लिया था, ताकि डेबिट कार्ड से उसका खाता चेक कर सकें। पुलिस की पड़ताल में आरोपी दिलप्रीत के खुलासे पर पुलिस ने उसके साथी सतनाम उर्फ सत्ता और एक अन्य को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों का अदालत से आठ दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया। तब पुलिस की छानबीन में आरोपियों के हत्या का खुलासा किया। जांच में पता चला है कि सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के खिलाफ खरड़ में पहले भी झपटमारी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें