फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रचार थमा, आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव के लिए 42 दिन से चल रहा चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने रोड शो और डोर टू डोर प्रचार कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश की। शाम के छह बजते ही बाहरी जिलों के नेता व समर्थक वापस चले गए। साथ ही शराब ठेके दो दिन के लिए बंद कर दिए गए। वहीं, जिला पुलिस की तरफ से कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग पूरी तरह तैयार है। शनिवार को सारी चुनावी पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह बिना किसी डर से मतदान केंद्र तक आएं। किसी को कोई दिक्कत आती है तो सी विजिल एप पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के तीनों विधानसभा हलकों मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी में इस बार चालीस उम्मीदवार मैदान में है, जबकि तीनों हलकों में 7.93 लाख मतदान करेंगे। मतदाताओं का दिल जीतने के लिए प्रचार के आखिरी दिन सभी हलकों में राजनीतिक दलों ने नेताओं ने रोड शो निकाले। हालांकि लोगों को दिक्कत न आए इसके लिए पुलिस की तरफ से पहले ही रोड डायवर्ट किए गए थे। इसके बावजूद भी कई इलाकों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इलाके में कांग्रेस के बलबीर सिंह सिद्धू, भाजपा उम्मीदवार संजीव वशिष्ट और संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवार रवनीत सिंह बराड़ ने रोड शो निकाला। इसके अलावा आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह ने डोर टू डोर प्रचार किया। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि जिले में 492 साइट पर 907 पोलिंग बूथ बनाए गए। इसमें 126 वर्नेबल और तीन क्रिटिकल बूथ स्थापित किए गए। बूथों पर सीआईएसफ व पुलिस का पहरा रहेगा।
एपिक कार्ड नहीं मिला तो 1950 पर करे कॉल
जिला निर्वाचन अधिकारी ईशा कालिया ने बताया कि अगर किसी मतदाता को अभी तक भी अपना वोटर कार्ड या वोटर स्लिप नहीं मिला है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग फोन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी सारी शिकायतों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास एपिक कार्ड नहीं हैं तो ऐसे लोग भी मतदान कर पाएंगे। इसके लिए 11 पहचान पत्र तय किए गए। उनमें से कोई भी पहचान पत्र लेकर वहां जा सकते हैं। इस संबंधी सारी जानकारी विभाग की वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें