फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी डोर की चपेट में आया नौजवान, पगड़ी ने बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चीन में बनी डोर की बिक्री पर पाबंदी होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से यह डोर बेची जा रही है। पतंगबाजी का शौक रखने वाले लोगों सहित यह जानलेवा डोर आसमान में उड़ते पक्षियों को भी अपनी चपेट में ले रही है। शुक्रवार दोपहर चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर मेट्रो माल के नजदीक बाइक सवार गुरप्रीत सिंह चीनी डोर की लपेट में आ गया। सिर पर पगड़ी बांधी होने के कारण वह बाल बाल बच गया, लेकिन उसकी पगड़ी फट गई। वह जरूरी काम के सिलसिले में बाइक पर जीरकपुर की तरफ आ रहा था अचानक चीनी डोर की चपेट में आ गया। उक्त व्यक्ति ने इस संबंधी सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर अधिकारियों को नींद से जगाने का प्रयास किया है। सोशल मीडिया पर यह मामला काफी वायरल हो रहा है। इसको लेकर चर्चा हो रही है कि पाबंदी के बावजूद यह जानलेवा डोर क्यों खुलेआम बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें