फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनूड़ के नजदीक गांव थूहा में बाथरूम में नहाते समय युवक की मौत, लगा था इंग्लैंड का स्टडी वीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। शहर के नजदीकी गांव थूहा निवासी एक युवक की घर के बाथरूम मेें नहाते हुए अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय गुरकीरत सिंह पुत्र स्वर्गीय श्रवण सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा था और उसने जल्द ही पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाना था और इसके लिए उसका वीजा भी लगा हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गुरकीरत सिंह हर रोज की तरह सुबह सैर करने गया था। वहां से लौटने के बाद जब वह नहाने के लिए अपने घर के बाथरूम में गया तो इसके बाद काफी देर तक बाहर ही नहीं निकला। इसके बाद जब उसकी मां ने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो वह अंदर बेहोश पड़ा हुआ था। यह देखकर वह घबरा गई और मां पड़ोसियों की मदद से उसको तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में ले गई। यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें