फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-82 में एक कार चालक ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक शर्मा वासी फेज-11 के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था। दूसरी ओर विवेक के पिता कमलेश राज शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि सोहाना पुलिस थाना प्रभारी गुरजीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

विवेक के पिता कमलेश राज शर्मा ने बताया कि उन्हें फोन पर जानकार ने सूचना दी कि उनके बेटे विवेक को एक कार ने टक्कर मार दी है। विवेक को गंभीर चोटें लगने से पास स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। कमलेश राज शर्मा ने बताया कि विवेक उनका इकलौता बेटा था और केएफसी में सीनियर अकाउंटेट था। उसकी शादी जुलाई 2020 में हुई थी। वह दो मई को अपने काम से घर जा रहा था कि कार ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौत के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जांच अधिकारी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें