पटियाला से मोरिंडा स्थानांतरित होगा अस्थायी कर्मचारियों का धरना
नयागांव। कई दिनों से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास स्थान पटियाला में अस्थायी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद अब यह धरना नए मुख्यमंत्री के गृह निवास मोरिंडा में स्थानांतरित होगा। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अस्थायी कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर परिवार सहित पटियाला में धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब यह धरना मोरिंडा में लगेगा जल आपूर्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने इसमें शामिल होने की घोषणा की है। अपनी मांगों को लेकर अस्थायी कर्मचारी भी परिवार सहित इस धरने में शामिल होंगे।
शुक्रवार को विभाग के सभी कर्मचारियों की एक बैठक नयागांव के नाडा पुल पर स्थित पानी की टंकी के नजदीक हुई। इसमें सभी ने सर्व सहमति से इस धरने में शामिल होने का निर्णय लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मेजर सिंह सहित कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह, संजीव कुमार, बंटी दर्शन और अन्य कर्मचारी मौजूद थे।