फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन एयर जिम से लोग बनेंगे तंदुरुस्त, मोहाली की खस्ता हाल मार्केट भी सुधरेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनावों के लिए अब 6 महीने से कम समय रह गया है, ऐसे में शहर में विकास कार्यों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को हुई नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की बैठक में 15 करोड़ के विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें 7 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों के एस्टीमेट शामिल हैं। जबकि 8 करोड़ के कामों के वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने उक्त कामों को पहल के आधार पर शुरू करवाने का आदेश अधिकारियों को दिया है। जिससे तय समय में प्रोजेक्ट पूरे हो पाएं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बैठक में 8 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर को मंजूरी दी गई है। इसमें ओपन एयर जिम लगाने, सड़कों पर प्रीमिक्स डालने, पेवर ब्लॉक और मकानों की नंबर प्लेट लगाने के काम को शामिल किया गया है। यह काम सभी इलाकों में किया जाना है। इसी तरह पास किए गए 7 करोड़ के एस्टीमेट में 63 लाख रुपये से फेज-5 की कल्याण ज्वेलर वाली मार्केट की पार्किंग को नए सिरे से बनाने का है। इसके अलावा 45 लाख रुपये की लागत से फेज-1 के क्वार्टरों में सीवरेज और पानी की सप्लाई के पाइपों का काम है। इस बैठक के बाद मेयर ने बताया कि मोहाली में युद्घ स्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी काम करवाया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता पर उनका पूरा फोकस रहता है। ऐसे में उनकी टीम खुद इलाकों में जाकर काम चेक करती है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के कामों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही एक बार उन्होंने फिर दोहराया कि मोहाली के सारे वार्डों में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। किसी भी वार्ड के कामों से भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
सफाई मुलाजिमों की भर्ती अब पनकॉम के सहयोग से
उक्त बैठक में एक और अहम प्रस्ताव सफाई सेवकों की भर्ती से जुड़ा था। बैठक में तय किया गया कि अब इस प्रक्रिया को पनकॉम की तरफ से किया जाएगा। इस संबंधी प्रस्ताव को पास कर दिया है। उम्मीद है कि इससे काम में तेजी आएगी, साथ ही निगम के मुलाजिमों पर अतिरिक्त बोझ नहीं आएगा।
विज्ञापन

अस्पताल रोड का होगा सांदर्यीकरण
उक्त बैठक में एक और प्रस्ताव फेज-6 स्थित मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से जुड़ा हुआ था। फैसला लिया गया कि कॉलेज को जाती रोड के डिवाइडर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया के लिए एक नया ट्यूबवेल पास किया गया है। यह पूरा काम एक तय समय अवधि में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें