मोहाली। गांव गोविंदगढ़ स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को हिंदी दिवस पर समागम आयोजित करवाया गया। इस समागम का नेतृत्व स्कूल प्रिंसिपल संध्या शर्मा ने किया। साथ ही हिंदी अध्यापक रीना गर्ग की ओर से कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की करवाई गई। इस दौरान कक्षा 8वीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, चार्ट मेकिंग, कविता उच्चारण, गीत गायन, सुलेख लेखन जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नौवीं-ए की हसनप्रीत कौर और दूसरे स्थान पर नौवी-ए की ही हरप्रीत कौर रही। कविता उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दसवीं-ए की बेबी रानी और दूसरे स्थान पर नौवीं-ए की ही हसन प्रीत कौर रहीं। वहीं चार्ट बनाने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आठवीं-ए की अनुपमा देवी को और दूसरा स्थान पर दसवीं-ए की स्नेहा और आठवीं-ए की अनमोल देवी को मिला। गीत गायन प्रतियोगिता के पहले स्थान पर नौवीं-बी की रणजीत कौर और अंजली रहीं।
इस अवसर पर प्रिंसिपल संध्या शर्मा ने बताया कि वह हैरान हैं कि जिस स्कूल में पंजाबी सबसे ज्यादा बोली जाती हो वहां के छोटे-छोटे बच्चों में हिंदी को लेकर शानदार प्रतिभा देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बच्चे हिंदी के क्षेत्र में नाम कमाएं, हम इसकी कामना करते हैं। इन प्रतियोगिता में उत्तम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य की ओर से उत्साह बढ़ाने के लिए इनाम देकर सम्मानित किया गया।