फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागोमाजरा हत्याकांड का दूसरा आरोपी सोनू यूपी से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। घडुआं पुलिस ने 11 फरवरी को गांव भागोमाजरा (कॉलेज वाला) में एक बुजुर्ग का कत्ल करने के मामले में दूसरे आरोपी सोनू को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि डीएसपी मनप्रीत सिंह (देहात), डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ और थाना घडुआं की एसएचओ बलजिंदर कौर सैनी की टीम ने मेहनत कर इस हत्याकांड को 24 घंटे में सुलझाकर एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव भागोमाजरा (कॉलेज वाला) में एक बुजुर्ग रंगी सिंह जो कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ से सुपरिंटेंडेंट के पद् से सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी लाश रसोई से बरामद हुई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी इंतजार ने माना था कि वह बजुर्ग के घर में रंग रोगन करते थे। उसने दूसरे साथी के साथ चोरी की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया था और बुजुर्ग की हत्या करके घर से 34 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए थे। थाना घडुआं की एसएचओ बलजिंदर कौर सैनी ने आरोपी को खरड़ की अदालत में पेश कर उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें