फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में कोरोना संक्रमित सात लोग मिले, अभी 26 मरीजों का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। वीरवार को सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रशासन की ओर से कोरोना से बचने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि वीरवार को जिले में सात लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। इसके साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में अब तक 68,765 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और इनमें से 67,672 मरीज संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1068 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं और वीरवार को मिलने वाले केसों में मोहाली से 4, खरड़ से 2 और बूथगढ़ से 1 व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें