फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से सात संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर एक बार फिर गहरा गया है। शनिवार को महामारी से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि सात लोग संक्रमित हुए। पांच लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है। डीसी ईशा कालिया ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

संक्रमितों में डेराबस्सी एक, ढकोली एक, घंडूआ दो, खरड़ एक और मोहाली शहरी एरिया के दो लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब 35 सक्रिय मरीज हो गए हैं, जबकि 1067 लोग कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 1238 लोगों ने कोरोना टीकाकरण करवाया है।
इसमें 663 लोगों को पहली व 575 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई गई है। रविवार को सारे सेंटरों पर दूसरी डोज लगेगी। जिले में अब तक कोरोना के 68746 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67644 लोग ठीक हो चुके हैं। जिला प्रशासन की तरफ से जिले में 47 जगह टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें