फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट पर सवार होकर महिला टीम दूसरी महिलाओं पर छोड़ेगी छाप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। दिल्ली के इंडिया गेट से आठ मार्च को चलकर लखनौर स्थित बीएसएफ कैंपस में ठहरी 40 महिलाओं की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार टीम ‘सीमा भवानी’ बुधवार को यहां से कन्याकुमारी तक जाने के लिए रवाना हुई। इस टीम का नेतृत्व हिमांशु सिरोही कर रही हैं। लखनौर बीएसएफ कैंपस से इन्हें हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की ओर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह महिला टीम पंजाब के अलग-अलग जिलों से होते हुए अमृतसर पहुंचेगी और इसके बाद मात्र 20 दिन में 5280 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी पहुंचेगी। खास बात यह है कि यह सभी महिलाएं बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर सफर तय करेंगी और इनका मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

लखनौर में खेल मंत्री संदीप सिंह ने टीम ‘सीमा भवानी’ को हरी झंडी देने से पहले इनका हौसला बढ़ाया और कहा कि देश की महिलाएं अब किसी से कम नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह रैली निश्चित रूप से देश की महिलाओं पर छाप छोड़ेगी। इस टीम ‘सीमा भवानी’ का गठन 2016 में हुआ था, जो देश की सीमाओं पर दुश्मनों की हरकतों पर नजर रखती है और दुश्मन सेनाओं की ओर से की जाने वाली आपराधिक गतिविधियों का मुंहतोड़ जवाब देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें