फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में बनकर तैयार होगा जीरकपुर-चंडीगढ़ ओवरपास का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक जीरकपुर में बनाए जा रहे ओवरपास का काम छह महीने में मुकम्मल होगा। इसका निर्माण पूरा होने तक वाहन चालकों को यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम का लगातार सामना करना पड़ेगा। जबकि इसका निर्माण पूरा होने के बाद यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को यहां पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 800 मीटर लंबे बनाए जा रहे इस ओवरपास का निर्माण जालंधर की कंपनी एसोसिएट इंजीनियर्स की ओर से किया जा रहा है। इस कंपनी की ओर से इसके निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे इस ओवरपास को तय समय पर पूरा किया जा सके। इस ओवरपास के नीचे एक क्रॉसिंग बनाया जा रहा है, जहां से जीरकपुर से यू-टर्न लेने वाले वाहन और विशेष तौर से भबात गोदाम क्षेत्र से माल लेकर आने और जाने वाले बड़े वाहन भी क्रॉसिंग कर सकेंगे। जबकि इससे पहले इन वाहन चालकों को चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक ट्रैफिक लाइट प्वाइंट से मुड़कर वापस आना पड़ता था। इन लाइटों पर वाहनों के मुड़ने के दौरान चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर जाम लगता था। इसी जाम से निजात दिलाने के लिए इस ओवरपास का निर्माण किया जा रहा है। इसके नीचे बनाए जा रहे क्रॉसिंग को इसके बिल्कुल बीच में रखा गया है। इसके दोनों तरफ ओवरपास की लंबाई 400-400 मीटर की होगी। इसका निर्माण होने के बाद चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक ट्रैफिक लाइटों को खत्म कर दिया जाएगा।
बता दें कि चंडीगढ़-अंबाला हाईवे को फोर लेन करने के दौरान यहां पर भारी ऐसी कमियां रह गई थीं, जिस कारण सड़क पर हर समय ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती थी। इस कारण यहां रोजाना जाम लगता था। इनमें से सबसे बड़ी समस्या चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक लगने वाला जाम था। अब इससे निजात दिलाने के लिए इस ओवरपास का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर इस ओवरपास के निर्माण के दौरान यहां हर समय पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। सुबह और शाम के समय तो यहां से भारी संख्या में वाहनों की आवाजाही के दौरान स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। जानकारी के मुताबिक इसका निर्माण कर रही कंपनी की ओर से छह महीनों में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
अंडरब्रिज नहीं यह बन रहा ओवरपास
चंडीगढ़ की सीमा के नजदीक जीरकपुर में बनाए जा ओवरपास के बारे में शुरू से ही असमंजस बना हुआ था। प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ से यहां अंडरब्रिज बनाने का दावा किया जा रहा था। जबकि यहां कार्य कर रही कंपनी के इंजीनियरों ने स्पष्ट किया है कि यहां पर अंडरब्रिज नहीं बल्कि ओवरपास बनाया जा रहा है। इससे पहले ऐसा ओवरपास चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर दप्पर और लालड़ू में भी बनाया हुआ है जो सफलता पूर्वक इस्तेमाल में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें