फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी शहर की सड़कें दे गईं जवाब, लोगों के वाहन हो रहे खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही नगर निगम लाखों रुपये की लागत से सड़कों की री-कार्पेटिंग करवाने के दावे कर रहा है, लेकिन कुछ समय पहले हुई बारिश से सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। शहर की अधिकतर सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। वहां पर गाड़ी तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही है। नए सेक्टरों में तो हालत और भी ज्यादा खराब है। हालांकि नगर निगम की ओर से कुछ एरिया में पैचवर्क कर सड़कों को सुधारा भी गया है। लेकिन इसके बाद भी लोग दिक्कत उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए, जिससे इस प्रकार के हालात ही न बनें और लोगों को इस तरह की परेशानी का भी सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक कुछ दिन पहले हुई बारिश से नगर निगम के अधीन आने वाली सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। बारिश से मिट्टी और बजरी आदि सीधे बहकर सड़कों पर आ गई है। इससे कई चौराहों पर दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा बारिश से फेज-7 से 7 तक जाने वाली शॉपिंग स्ट्रीट की हालत भी काफी खराब हो गई है। इस पर कई जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से इसमें पैचवर्क किया गया है, लेकिन फिर भी लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। ऐसी ही स्थिति सेक्टर-76 से 80 तक में है और यहां पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-79 और इसके साथ लगते एरिया में अधिकतर सड़कें टूटी पड़ी हैं। कई जगह सड़कों में पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत आ रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय तो स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। पता ही नहीं चलता कि गाड़ी कहां से लेकर जाएं। हर तीन-चार दिन में कारों की एलाइनमेंट खराब हो जाती है, लेकिन कोई इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
कुंभड़ा से बलौंगी रोड की हालत भी खस्ता
कुंभड़ा से बलौंगी जाने वाली रोड पर करीब दो साल पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन अभी तक इस सड़क का काम पूरा नहीं हो पाया। इसकी वजह से लोगों को रोजाना दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान ओल्ड अमरटैक्स चौक से डिप्लॉस्ट चौक, एमओआई चौक से मोहाली गांव जाने वाली सड़क की हालत खराब है। यहां रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

चप्पड़चिड़ी रोड की हालत खराब
मोहाली से चप्पड़चिड़ी जाने वाली रोड की हालत काफी खराब है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 से लेकर लांडरां रोड तक सड़क में कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिससे हादसे होने का हर समय डर बना रहता है। जबकि यह सड़क सबसे अहम मानी जाती है। क्योंकि इसी रोड से खरड़ से समेत पंजाब का ट्रैफिक निकलता है। यह इलाके के लिए लाइन फाइन का काम करती है। इसी तरह खरड़ रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क की हालत भी खराब है। लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर निगम को कार्रवाई करनी चाहिए
शहर के नए सेक्टरों की सड़कों की हालत खराब है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत आती है। इनके कारण गाड़ियों की एलाइनमेंट तक खराब होती जा रही है। नगर निगम को इस दिशा में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े। -राजपाल सिंह चौधरी, निवासी सेक्टर-80
टूट चुकी सड़कों की हालत सुधारने के लिए नगर निगम को एक फ्लाइंग टीम गठित करनी चाहिए। जिससे जैसे ही सड़क पर गड्ढा बने उसे तुरंत ठीक करना चाहिए। इससे सड़क और ज्यादा नहीं टूटेगी। अगर इसी तरीके से काम किया जाए तो लोगों को टूटी सड़कों से परेशानी नहीं होगी। इसमें निगम को चंडीगढ़ प्रशासन से सीख लेनी चाहिए। -संदीप कुमार, निवासी सेक्टर-79
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें