फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में ट्रेन की चपेट में आकर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर एक ट्रेन की चपेट में आने से 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल थे, जो घर से सैर करने के लिए गए हुए थे। उनकी पहचान तरिशम थम्मन के रूप में हुई है और उनके परिवार में दो लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस चौकी मुबारिकपुर के इंचार्ज एएसआई रजिंद्र सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि अमरदीप कॉलोनी के पास एक बुजुर्ग का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। पुलिस ने पहचान के लिए शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। देर शाम मृतक के परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान की।
मृतक के भतीजे व पूर्व पार्षद विपिन थम्मन ने बताया कि उसके ताऊ जी शाम को रोजाना की तरह 6 बजे सैर के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे। उनकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उनको किसी से पता चला कि किसी बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई है। उन्होंने सिविल अस्पताल में जाकर उनकी की पहचान की। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें