फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश रुकने से मिली राहत, खस्ताहाल सड़कें और पार्क बने आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश रुकने से आखिर सोमवार को लोगों को राहत मिल ही गई। लेकिन इलाके की सड़कें टूटकर पूरी तरह से जवाब दे गई हैं। इन सड़कों पर गाड़ी तो दूर पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही है। बरसात का पानी भरने से पार्कों ने भी तालाब का रूप धारण कर लिया है। वहीं, जानकारों की मानें तो हालात सामान्य होने में अभी एक-दो दिन और लगेंगे। नगर निगम और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार से इलाके में बारिश हो रही थी। इससे बढ़ी ठंड के कारण लोग घरों में कैद हो गए थे। बारिश के पानी से खेतों में फसलें खराब हो रही हैं और पार्कों ने तालाब का रूप धारण किया हुआ है, जबकि सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई। बलौंगी से फेज-11 जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। क्योंकि इस सड़क पर सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। ऐसे में जिस हिस्से में खुदाई की हुई है वहां पर पानी भरा हुआ है। जबकि सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई। इसी तरह जेसीटी लाइट प्वाइंट, फेज-3-5 के लाइट प्वाइंट भी रोड पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से सड़क उखड़ना शुरू हो गई। इसके अलावा सभी पार्कों में पानी भरा हुआ है। मैंगो गार्डन से लेकर मोहाली गांव तक बने पार्कों की हालत खराब है। ऐसी ही स्थित फेज-4 बोगन विलिया पार्क, फेज-5, 10 और 11 के पार्कों की है। इस संबंधी फेज-4 निवासी कुलदीप सिंह का कहना है कि नगर निगम को ऐसा सिस्टम विकसित करना चाहिए, जिससे कि बारिश के पानी का इस्तेमाल हो सके और लोगों को दिक्कत न उठानी पड़े।
मोहाली से चप्पचिड़ी रोड पर जाना नहीं आसान
मोहाली से चप्पड़चिड़ी जाने वाली सड़क की हालत बारिश से काफी दयनीय हो गई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 के पास जहां एक निजी ट्रैक्टर कंपनी का स्टोर है। वहां पर सड़क ने दलदल का रूप धारण कर लिया है। इसके बाद आगे का सफर और भी खतरनाक है। जगह-जगह सड़क में पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। यह रोड काफी अहम है। क्योंकि अधिकतर खरड़ और पंजाब जाने वाले लोग इसी रोड को विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

खरड़ रेलवे रोड से जाने में भी बड़ी दिक्कत
इसी तरह खरड़ रेलवे रोड पर भी सफर आसान नहीं है और इस रोड से जाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नयाशहर बडाला रोड से जो रेलवे स्टेशन तक का एरिया है, वह काफी खस्ता हालत में है। सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और इनमें पानी भरा हुआ है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हादसों का डर बना हुआ है, और लोगों का कहना है कि इस एरिया में अब कई रिहायशी सोसाइटी स्थापित हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों की दिक्कत ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें