फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी बरवाला रोड बारिश से हुई और ज्यादा खस्ता, प्रशासनिक अधिकारियों को नहीं वास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की बरवाला रोड की हालत आए दिन खस्ताहाल होती जा रही है। इस रोड पर पहले से बने गड्ढे कई दिनों से हो रही बारिश के कारण बड़ा आकार लेते जा रहे हैं। जबकि रोजाना कार और अन्य वाहन इनमें फंसकर क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं। इससे परेशान होकर लोग प्रशासनिक अधिकारियों को इसको ठीक करवाने की अपील करते आ रहे हैं, लेकिन वह इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं, जैसे उन्हें इससे कोई वास्ता न हो। इस मामले को अमर उजाला में कई बार प्रकाशित किया गया है। लेकिन संबंधित अधिकारी केवल जल्द ठीक करवाने का आश्वासन ही लोगों को दे रहे हैं। अब बारिश से इस सड़क की हालत और ज्यादा बदतर हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली यह एक अहम सड़क है। इस सड़क पर हर समय पर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। लेकिन सड़क की हालत लंबे समय से काफी खस्ता होने के कारण यहां बने गड्ढे बड़े होते जा रहे हैं। यहां पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस सड़क पर गांव सैदपुरा के पास पावरकॉम के बिजली घर के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें