फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, बेटी को जन्म दिया तो मुकरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक व्यक्ति ने 32 वर्षीय महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वहीं जब उसने बेटी को जन्म दिया तो शादी से मुकर गया। महिला ने उसके खिलाफ पंचकूला वुमन सेल में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला ढकोली से संबंधित होने के कारण जीरो एफआईआर काटकर ढकोली पुलिस को भेजी है। ढकोली पुलिस ने जांच शुरू करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके राकेश नामक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन उसके बाद उसने शादी से मना कर दिया। वह उसे सबसे पहले ढकोली के एक होटल में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद भी कई बार उसने उसका शारीरिक शोषण किया। इस कारण वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जब राकेश की तलाश शुरू कि तो पता चला कि उसका असली नाम सारिक अहमद है जो उसे बेवकूफ बना रहा था।
विज्ञापन

मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि राकेश उर्फ सारिक अहमद निवासी मनीमाजरा के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें