फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को मिलेंगी बेहतर सेहत सुविधाएं, 350 बेड का अस्पताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। इलाके के लोगों को अब बेहतर सेहत सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सहौडा में 350 बिस्तरों के एक निजी सुपर स्पेश्यिलिटी अस्पताल का उद्धाटन किया। इस मौके उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में सेहत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त अस्पताल लोगों के लिए वरदान साबित होगा और उनको घरों के पास ही अच्छी सेहत सुविधाएं मिलेगी। इस अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा और आसपास के लोगों को विशेष सेहत सुविधाओं के लिए अन्य जगहों पर नहीं जाना पडे़गा। चरणजीत सिंह चन्नी ने छात्रों को कहा कि मेहनत करके प्रत्येक मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इसके लिए जो भी काम करो उसको मन लगाकर करो।
उन्होंने स्टूडेंट्स को खेलों में भी अधिक से अधिक रुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मार्ग पर 12 एकड़ में बने इस अस्पताल में रेडियोंलोजी, पैथोलोजी, फार्मेसी, दवाइयां, एंबुलेेंस और कैफेटेरीया आदि के लिए 24 घंटे सेवा होगी। इस ब्लड बैंक भी पहले चरण में ही अस्पताल में काम करना शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें