फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले टीके बेचने वाले दो गिरफ्तार, 720 टीके बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना फेज-आठ की पुलिस ने दो लोगों को 700 नशीले टीकों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दविदंर कुमार निवासी जीरकपुर व कुलवीर सिंह निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ के रूप में हुई हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस की तरफ से केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना फेज-आठ की पुलिस अपने इलाके में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीले टीके लगाता है। साथ ही नशीले टीके बेचता है। वहीं, इस समय वह सेक्टर-43 चंडीगढ़ से मोहाली आ रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दविदंर कुमार के नौजवान को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास एक बैग था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे 700 नशीले टीके बरामद हुए।
पुलिस मुताबिक, आरोपी गांव कुंभड़ा में अपने पक्के ग्राहकों को नशीले टीकों की सप्लाई देने के लिए आया था। जबकि दूसरे मामले में कुलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास 20 नशीले टीके बरामद हुए। उसे फेज-सात से सेक्टर-68 में अपने ग्राहकों को नशीले टीके बेचने जाते समय काबू किया गया। दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें