फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवनगर में जलभराव से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके की ग्राम पंचायत शिव नगर में पटियाला की राव नदी के कारण जलभराव की समस्या रहती है। इससे इलाके के 100 से अधिक घरों में लगभग दो-दो फीट तक पानी भर जाता है। इसी समस्या के विरोध में लोगों ने शनिवार शाम को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिवनगर से सिंघा देवी को जोड़ने के लिए एक पुलिया का निर्माण किया गया था जोकि अवैध निर्माण बताया जा रहा है। इस पुलिया के निर्माण के कारण पटियाला की राव नदी में बहकर जो भी कचरा आता है वह पुलिया में फंस जाता है। साथ ही पानी का बहाव रुक जाता है। इस कारण पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। पिछले दिनों हुई बरसात के कारण पटियाला की राव नदी पूरी तरह उफान पर थी। इस कारण लोगों के घरों में लगभग 2 फीट तक पानी भर गया। लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द इस पुलिया का सही तरीके से निर्माण नहीं किया गया तो वह खुद ही इस पुलिया को तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें