फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा भवन के बाहर भूख हड़ताल कर मनाया ऊधम सिंह का शहीदी दिवस, नेताओं ने की शिरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहीद ऊधम सिंह का शहीदी दिवस वीआईपी शहर में कुछ अलग तरीके से मनाया गया। इस मौके पर शहीद ऊधम सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले लोग फेज-8 स्थित पुडा भवन के बाहर भूूख हड़ताल पर बैठेे। यहां खास बात यह रही कि इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों ने शिरकत की। साथ ही कहा कि 19 साल पहले जो आदेश मुख्यमंत्री ने जारी किए थे, उन्हें लागू किया जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह पुडा भवन के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि अगर ऊधम सिंह भवन को अलॉट हुई जमीन के रेट कम हो जाते हैं तो भवन का काम पूरा हो पाएगा, वरना इस महंगाई के दौर में यह संभव नहीं है। इस बारे में संस्था के सचिव शिंदर पाल सिंह बॉबी कंबोज ने बताया कि ट्रस्ट ने फेज-3ए में शहीद ऊधम सिंह भवन के लिए जगह अलॉट की गई थी। उस समय रेट 1540 रुपये प्रति वर्ग गज तय किए गए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साल 2002 में शहीद ऊधम सिंह की शहादत को महान बताते हुए जमीन के रेट रिवाइज कर रेट 540 रुपये प्रति वर्ग गज कर दिए थे। मुख्यमंत्री ने 23 दिसंबर 2002 को आदेश दिए थे। लेकिन पुडा की ओर से आज तक यह आदेश लागू नहीं किए गए।
उन्होंने कहा कि पिछले 19 साल से यह मामला अधर में है। वहीं, इसका नतीजा यह हुआ कि इस समय अवधि में सभी सामान महंगा हो गया है। कंस्ट्रक्शन का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य बलजीत सिंह, जोगिंदर पाल, केहर सिंह, कुलदीप सिंह, मनोज सिंह, मनोज कुमार, लाल चंद, जसविंदर सिंह, कमल कंबोज, सुरदिर सिंह, सुुखविंदर सिंह, हरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, अक्षय पाल, प्रीतम सिंह, हरभजन सिंह, राज कुमार, दिलबर सिंह, बलबीर सिंह, विनोद कुमार मोहनलाल, आम आदमी के नेता विनीत वर्मा, शहरी अकाली दल के प्रधान कमलजीत सिंह रूबी, आजाद ग्रुप के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह सोहाना, अकाली दल संयुक्त के जिला प्रधान डॉ. मेजर सिंह, संतोख सिंह, अकाली नेता अजयपाल सिंह मिंडूखेड़ा भी इस धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें