फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 लाख रुपये से होने वाले राम तलाई के सौंदर्यीकरण के काम का पार्लियामेंट मेंबर परनीत कौर ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
ग्रेवाल अपने गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। बस स्टैंड पर मेंबर पार्लियामेंट परनीत कौर की तरफ से वामन द्वादशी पर नगर काउंसिल की तरफ से तैयार किए श्री राम तलाई के सौंदर्यीकरण के कार्य का उद्घाटन किया। हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में करवाए कार्यक्रम में परनीत कौर ने पूजा में हाजिरी लगवाने के बाद श्री राम के चरणों में माथा टेका। इस मौके पर 51 ब्राह्मण की तरफ से शंख की गूंज के साथ हवन शुरू किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर परनीत कौर ने शहर निवासियों को ऐतिहासिक श्री राम तलाई के निर्माण की बधाई दी। ढिल्लों ने बताया कि 90 लाख रुपये की लागत से श्री राम तलाई का नवीनीकरन किया गया है। यहां सवा 13 फुट ऊंची भगवान श्री राम की मूर्ति स्थापित की गई है जो विशेष तौर पर जयपुर से मंगवाई गई है। इसके बाद शाम को यहां मेले के दौरान सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर नगर काउंसिल के प्रधान रणजीत सिंह व अन्य पार्षद भी उपस्थित थे।
विरोधी पक्ष के पार्षदों का नाम नहीं, गर्माई राजनीति
श्री राम तलाई के निर्माण दौरान यहां लगाए उद्घाटनी पत्थर पर विरोधी पक्ष के पार्षदों का नाम न लिखने के कारण नगर काउंसिल सवालों के घेरे में आ गई। विरोधी पक्ष के पार्षद व पूर्व नगर काउंसिल के उपप्रधान मनविंद्र सिंह टोनी राणा ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से धार्मिक स्थान पर भी राजनीति खेली जा रही है जो अच्छी बात नहीं है। श्री राम तलाई के निर्माण पर शहरवासियों का पैसा खर्च किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के इशारे पर अधिकारियों ने सिर्फ अपने चहेते पार्षदों का नाम लिख कर इस कार्य में भी राजनीति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें