फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का जन्मदिवस बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब यूथ कांग्रेस की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान लांडरां चौक पर यूथ कांग्रेस के उप प्रधान एवं सेहतमंत्री के बेटे कंवरवीर सिंह रूबी की अगुवाई में धरने पर बैठे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में फेल हो गई है, इसलिए युवा वर्ग धक्के खाने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को काले दिन के रूप में मनाया करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल कालिया, कमलजीत अरोड़ा व हजिंदर सिंह सोनी ने भी धरने को संबोधित किया। इस मौके पार्षद दविंदर कौर वालिया, कमलप्रीत सिंह बन्नी, सुच्चा सिंह कलौड, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर जयंत पुज, प्रभजोत कौर, ज्योति, सरपंच जसदीप सिंह बल्लोमाजर, सरपंच जसप्रीत सिंह रायजपुर, राजिंदर सिंह रायपुर कलां, सरपंच गुरविदंर सिंह नडियाली, सरपंच पमरजीत सिंह धर्मगढ़, जग्गी झयूरेहड़ी, कुलविंदर सिंह संजू, इशप्रीत सिंह सिद्धू, मनवर इकबाल, कंवर ग्रेवाल, हरमन गिल, अमन बैंस, करण गिल, नितिन, रघबीर सिंह, टीनू जसड़, रजत कौशल, लखबीर राणा बहलोलपुर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें