फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी : सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत... टक्कर मारकर टिप्पर चालक फरार, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार सुबह टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने टिप्पर चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (60) निवासी गांव सैदपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार की पत्नी की मौत कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर जतिन कपूर ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे अशोक कुमार एक्टिवा पर सवार होकर गांव सैदपुरा से डेराबस्सी की तरफ आ रहे थे। जब वह पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो एक्टिवा को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनका संतुलन बिगड़ गया, और वह टिप्पर के पिछले टायरों के नीचे आ गए। राहगीरों ने टिप्पर का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने बताया कि टिप्पर का नंबर हरियाणा का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें