फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 11 में एक महीने से आ रही दूषित पानी की सप्लाई, नारेबाजी कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पिछले एक महीने से वार्ड नंबर 11 में आ रही दूषित पानी की सप्लाई के कारण कारण कई लोग डायरिया की की चपेट में आ चुके हैं। वार्ड वासियों ने नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ पानी सप्लाई करने की मांग की।
विज्ञापन

गुरशरण सिंह, भूपिन्द्र कौर, प्रिथीपाल सिंह, सोमनाथ आदि ने बताया कि उनके घरों में एक महीने से गंदला और बदबू वाला पानी आ रहा है। कई बार ध्यान में लाने के बादजूद भी काउंसिल के अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इस कारण डायरिया के केस बढ़ रहे हैं। दूषित पानी पीने के कारण गुरशरण सिंह की माता जसविन्द्र कौर, पांच वर्षीय महिन्द्र सिंह के अतिरिक्त कई लोग पेचस से पीड़ित हैं। वार्ड वासियों ने काउंसिल के खिलाफ रोष व्यक्त कर नारेबाजी करते हुए हल न होने पर काउंसिल दफ्तर के आगे धरना देने की घोषणा की।
विज्ञापन

कोट...
मामला ध्यान में आ चुका है। समस्या के हल के लिए पाइप लाइनों की जांच की जा रही है। जल्दी ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
-वीके जैन, कार्यसाधक अफसर, नगर काउंसिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें