फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 38 हजार लोगों ने तय समय पर नहीं लगाया कोविड का दूसरा टीका, देरी से लोगों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भले ही सेहत विभाग और जिला प्रशासन कोविड महामारी से लोगों को बचाने के लिए युद्घस्तर पर टीकाकरण मुहिम चला रहा है। इसके मद्देनजर सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण मुफ्त हो रहा है। फिर भी लोग टीकाकरण की महत्ता को नहीं समझ रहे हैं। पहला टीका लगवाने के बाद लोग दूसरा टीका लगवाने के लिए सेहत केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। एक लाख 38 हजार लोगों ने तय समय पर अपना दूसरा टीका नहीं लगवाया है। यह चौंकाने वाली बात है और सेहत विभाग के रिकॉर्ड में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उक्त लोगों को दूसरा टीका लगवाने के तय समय से 12 दिन से लेकर 145 दिन की देर हो चुकी है और यह मामला काफी गंभीर है। अगर उक्त लोग तय समय से टीकाकरण करवा लेते तो अब तक 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो चुका होता। इनमें से 60 से अधिक उम्र के 18 हजार बुजुर्ग हैं। जिन्हें तय समय से अभी तक दूसरा टीका नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पहला टीका लग गया है, लेकिन वह दूसरा टीका नहीं लगवा रहे हैं। ऐसे में उनकी देरी से पहले टीके का असर भी कम हो जाएगा। साथ ही शरीर के अंदर महामारी से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में कोविड से जंग कमजोर पड़ जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण संबंधी अधिक जानकारी विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर हासिल की जा सकती है। 59 सरकारी सात निजी केंद्रों में कोरोना का टीकाकरण चल रहा है।
अब तक 99 फीसदी लोगों का हुआ टीकाकरण
जिले में अब तक 99 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है और इनमें से 31 फीसदी लोगों को कोविड टीकाकरण की दोनों खुराक लग चुकी हैं। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर और कोविड टीकाकरण के नोडल अफसर विक्रांत नागरा ने बताया कि 18 साल से ऊपर की कुल आबादी 7 लाख 72 हजार 826 है। इनमें से 7 लाख 35 हजार 772 लोगों का टीकाकरण हो चुका है और अब तक कुल 9 लाख 63 हजार 542 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 7 लाख 35 हजार 772 को पहली खुराक और 2 लाख 26 हजार 770 को दूसरी खुराक दी गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि 60 से अधिक उम्र के 1 लाख 41 हजार 831 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 7,56,833 लोगों को कोविशील्ड, 147761 लोगों को कोवैक्सीन और 8,534 लोगों को स्पूतनिक लगाई गई। बता देें कि स्पूतनिक दवाई सिर्फ निजी अस्पतालों में ही लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें