फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में एक घंटे बारिश... सड़कें बनीं नहरें, घरों में घुस गया पानी

विज्ञापन
फेज 4 में भरे पानी में से गुजरता आटो। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। शहर में रविवार को एक घंटे तक हुई बारिश ने नगर निगम के बरसात से निपटने के इंतजामों की पोल खोल दी। इस दौरान कई फेजों में लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे लोगों का कीमती सामान खराब हो गया। सड़कों ने नहरों का रूप धारण कर लिया। वहीं, लोगों के स्कूटर व गाड़ियां तक बंद हो गए। इलाके के पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व नगर निगम की टीमें बुलाईं, तब जाकर पानी निकाला गया। हालांकि मेयर ने पहले कहा था कि इस बार अगर जिस एरिया में पानी भरा वहां के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा, लेकिन जानकारों की मानें तो बारिश काफी तेज थी, जिस वजह से ये स्थिति बनी।
विज्ञापन

दरअसल, शहर में रविवार को दोपहर तीन बजे अचानक बारिश शुरू हो गई थी। बारिश काफी तेज थी, ऐसे में रोड गलियां जवाब दे गईं। पानी सड़कों में भर गया। देखते ही कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस गया। यह दिक्कत फेज-चार व पांच और 3बी1 में आई। लोगों के ड्राइंग रूम में रखे सोफे व कीमती सामान तक खराब हो गया। इस दौरान फेज-पांच की पार्षद बलजीत कौर, फेज-3बी1 में जसप्रीत गिल समेत सभी सक्रिय हो गए। इसके बाद नगर निगम व फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया। जहां पर भी जलभराव की दिक्कत बन रही थी। वहां पर मशीन लगाकर इसे हटाया गया।
कई बार अधिकारियों को लिखा
फेज-चार निवासी समाज सेवी एवं गमाडा के रिटायर्ड एक्सईएन एनएस कलसी का कहना है कि यह गंभीर मामला है। वह कई बार अधिकारियों को कह चुके हैं कि इस समस्या के हल के लिए उक्त एरिया के पानी को बड़ी पाइप डालकर पटियाला की राव में गिराना होगा। इसके बाद स्थिति सुधरेगी, लेकिन इस दिशा में काम नहीं हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में डिप्टी मेयर को भी लिखा था। इसी तरह फेज-3बी1 निवासी विक्रमजीत सिंह विक्की का कहना है कि ऐसी स्थिति पांच साल पहले बनी थी। जब चंडीगढ़ से पानी उनके एरिया में आ गया था। समस्या से निपटने के लिए निगम को उचित कदम उठाने होंगे। जबकि निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी का कहना बारिश तेज होने से स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें