फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी कॉलेज में शुरू होंगे छह नए कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-छह स्थित शहीद मेजर हरमिन्दरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में जगत गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्विटी का केंद्र स्थापित किया जाएगा। जहां पर छात्र छह सर्टिफिकेट कोर्स कर पाएंगे। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. धर्म सिंह और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जतिन्दर कौर ने समझौते पर साइन किए। कॉलेज में बनने वाले इस केंद्र को चलाने की व्यवस्था और मान्यता ओपन यूनिवर्सिटी की होगी।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. धर्म सिंह ने बताया कि शिक्षार्थी सहायता केंद्र में शुरुआती तौर पर करवाए कोर्सों में दाखिले के लिए 12वीं क्लास की योग्यता निर्धारित की गई है। यह कोर्स रेगुलर पढ़ाई के साथ ही नौकरीपेशा के लिए भी रहेंगे। केंद्र में शिक्षार्थियों को पेशेवर काउंसलिंग, तजुर्बा और पुस्तकालय की सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जतिन्दर कौर ने कहा कि यह कोर्स समय के बदलाव के मुताबिक बनाए गए हैं।
इस अवसर पर केंद्र के कोआर्डिनेटर सुखविन्दर सिंह ने कोर्सों संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर साहिबान प्रो. सीमा सैनी, डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. सुरिन्दर पाल, प्रो. सुनीता मित्तल और प्रो. घनशाम सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें