फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, ट्राइसिटी में 196 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ट्राइसिटी में बुधवार को कोरोना के 196 मामले मिले। वहीं मोहाली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सर्वाधिक 85 मामले चंडीगढ़ में मिले। वहीं मोहाली में 52 और पंचकूला में 59 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में 325 सक्रिय मरीजों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। वहीं बुधवार को 37 लोग संक्रमण को मात देकर घर लौट गए। डीसी अमित तलवार ने बताया कि संक्रमण धीरे-धीरे पैर पसार रहा है और लोगों से अपील है कि बाजार जाते समय मास्क जरूर लगाएं और एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रखें। जिले में अभी तक 96795 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 95317 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। वहीं 1153 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सेहत विभाग की माने तो एक जुलाई शुरू होते ही विद्यालय खुल जाएंगे, तब संक्रमण के फैलने का खतरा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें