फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेवा केंद्रों में तकनीकी शिक्षा से जुड़ी बीस सेवाएं भी मिलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन ने अब जिले के लोगों को एक और बड़ी राहत दी है। इसमें जिले के सेवा केंद्रों में तकनीकी शिक्षा से जुड़ी बीस सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इसके बाद लोगों को यूनिवर्सिटी के सेंटरों में नहीं जाना पड़ेगा। आवेदक नजदीकी सेवा केंद्र में जाकर उक्त सेवाओं के लिए आवेदन कर पाएंगे। डीसी ईशा कालिया ने बताया कि नई सेवाएं लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी और लोग अपने घरों के नजदीक ही उक्त सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के सेवा केंद्रों में अब तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित पंजाबी तकनीकी यूनिवर्सिटी से संबंधित काम जैसे कि बैकलाग सर्टिफिकेट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिप्ट और सभी डीएमसी एवं डिग्री संबंधी, डुप्लीकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट संबंधी, डुप्लीकेट डीएमसी संबंधी, डुप्लीकेट डिग्री संबंधी, अटेस्टेड डीएमसी एवं डिग्री संबंधी एप्लीकेशन ट्रांसक्रिप्ट जैसी सुविधाएं मुुहैया करवाई जाएंगी।
डीसी ईशा कालिया ने बताया कि पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक सिखलाई बोर्ड संबंधित डुप्लीकेट सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट की त्रुटि संबंधी, दस्तावेजों की वेरिफिकेशन इश्यू ऑफ ऑफिशियल ट्रांसक्रिप्ट, डीएमसी जारी करवाने संबंधी, योग्यता सर्टिफिकेट की तस्दीक संबंधी, नतीजा एवं रिवेल्यूएशन संबंधी, डीएमसी/ डिग्री अटेस्टेड संबंधी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और प्रोवेजनल डिग्री आदि सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन

बात दें कि सेवा केंद्रों के अधीन दी जाने वाली सेवाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले ट्रासंपोर्ट विभाग से जुड़ी सेवाएं सुविधा केंद्रों में ेशुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें