फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वायु सेना के विमानों की उड़ान में पक्षी पैदा नहीं करेंगे रुकावट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने वाले वायु सेना के विमानों की राह में इस क्षेत्र के आसपास पक्षी या अन्य जानवर आफत न बनें, इसको देखते हुए जिला प्रशासन बंदोबस्त करने में जुट गया है। अब एयरफोर्स स्टेशन के एक हजार मीटर के क्षेत्र में खुली मीट की दुकानें नहीं चल पाएंगी। इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के आसपास किसी भी तरह की गंदगी नहीं फेंकी जाएगी। यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट ईशा कालिया की ओर से जारी किया गया है और साथ ही नियम तोड़ने वालों पर फौजधारी की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एयरफोर्स स्टेशन देश की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में एयरफोर्स स्टेशन की अथॉरिटी के ध्यान में आया है कि एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के आसपास मीट आदि की दुकानें चलती हैं। वहीं, इन दुकानों के मालिक अपनी दुकान के आसपास मांस के टुकड़े और अन्य गंदगी फेंक देते हैं। इस वजह से जंगली जानवर और पक्षी इस इलाके में मंडराते रहते हैं। इसलिए इन पक्षियों के कारण वायु सेना के उड़ान भरने वाले विमानों के सामने पक्षी आने से दिक्कत होती है और हादसा होने का डर बना रहता है। इस तरह के हादसे से बचने के लिए एयरफोर्स अथॉरिटी की ओर से यह रणनीति बनाई गई है और इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन को जानकारी दी गई थी। एयरफोर्स अथॉरिटी से यह जानकारी मिलने के बाद मोहाली की डीसी ईशा कालिया की ओर से उक्त आदेश जारी किया गया है। इसके लिए उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। साथ ही इलाके लोगों को हिदायत दी है कि उक्त नियमों की पालन जरूर करें, अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
बता दें कि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर वायु सेना से लेकर पुलिस तक पूरी तरह अलर्ट है। एयरफोर्स स्टेशन की दीवार के नजदीक तक जाना सख्त मना है। अगर कोई व्यक्ति वहां पर जाता है तो उस पर बिना पूछे ही गोली चलाई जा सकती है। पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद इस संबंधी आदेश पारित किए गए थे। बाकायदा इस संबंधी एयरफोर्स स्टेशन की दीवारों पर चेतावनी लिखी गई है। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें