फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali Blast: मोहाली धमाके में इस्तेमाल हुए तीन मोबाइल फोन और फॉर्च्यूनर बरामद, आरोपी कंग ने किए थे सारे इंतजाम

Mon, 23 May 2022 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले की सारी साजिश पाक में बैठे आतंकियों द्वारा रची गई थी। पूरी रणनीति के साथ रॉकेट लॉन्चर से लेकर अन्य चीजें मोहाली भेजी गईं थीं। कोशिश यही थी कि किसी तरह सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ा जाए।  
विज्ञापन
मोहाली में पंजाब खुफिया विभाग के दफ्तर पर हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले की परतें खुलने लगी हैं। पुलिस ने इस वारदात में प्रयोग किए गए तीन मोबाइल फोन और रेकी के लिए प्रयोग की गई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार जगदीप सिंह कंग की निशानदेही पर ही यह सारी चीजें बरामद की हैं। जब 7 मई को आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए मोहाली पहुंचे थे तो उनके ठहरने से लेकर बाकी सारे इंतजार कंग ने ही किए थे। जिस इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया था, वह वीआईपी एरिया था। ऐसे में आरोपियों ने फॉर्च्यूनर कार का प्रयोग किया ताकि उन पर कोई संदेह न कर पाए। इस केस में पुलिस हर चीज का रिकॉर्ड बना रही है। ताकि जब अदालत में केस जाए तो कहीं भी कहानी कमजोर ना पड़ जाए। इसके अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच में जुटी हुई हैं। 

खुफिया मुख्यालय पर हुए हमले की सारी साजिश पाक में बैठे आतंकियों द्वारा रची गई थी। पूरी रणनीति के साथ रॉकेट लॉन्चर से लेकर अन्य चीजें मोहाली भेजी गईं थीं। कोशिश यही थी कि किसी तरह सुरक्षा एजेंसियों का मनोबल तोड़ा जाए। साथ ही लोगों के बीच दहशत का माहौल बनाया जाए, हालांकि आरोपी इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे।

नेपाल के रास्ते विदेश भागने की तैयारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मामले का मुख्य आरोपी चढ़त सिंह काफी शातिर है। आरोपी ने अपना पासपोर्ट तक नहीं बनवाया हुआ है। कई एजेंसियां उसके पीछे लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अपने दो साथियों के साथ नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें