फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलके के 72 गांवों में की जाएगी सीवरेज की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अब मोहाली विधानसभा हलके के 72 गांवों में सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। यह जानकारी रविवार को विधायक कुलवंत सिंह ने ऐतिहासिक गांव दाऊं मेें अपने धन्यवाद दौरे के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उक्त गांव में पानी के संकट को दूर करने के लिए नया ट्यूबवेल व पानी की टंकी स्थापित की जाएगी। वह हलके के लोगों के हमेशा कर्जदार रहेंगे। इन लोगों के सहयोग से ही वह विधानसभा में पहुंच पाए हैं।
इस मौके पर सरकार की योजनाएं भी बताईं। यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब की जनता को दी गई गारंटियों को हर हाल में पूरा करेंगे और इसकी शुरुआत की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने 35 हजार कच्चे मुुलाजिम पक्के करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकारी विभागों में 25000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जुलाई से प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

पिछली शिअद-भाजपा और कांग्रेस सरकार के दौरान राजनेताओं, प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों ने शामलात जमीनों पर कब्जे किए थे। इन्हें छुड़वाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। नेताओं द्वारा लीज पर ली गई गई पंचायत की जमीन को भी कब्जा मुक्त करवाया जा रहा है। नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए विधायक ने कहा कि अगर वे इस धंधे से पीछे नहीं हटेंगे तो उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा। इस मौके पर समाजसेवी सतनाम सिंह दाऊं, भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह, गांव के पूर्व सरपंच जगदीश सिंह आदि हाजिर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें