फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 490 एकड़ में लगेंगे नए उद्योग, मिलेंगे रोजगार के मौके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सालों बाद वीआईपी जिले में नई इंडस्ट्री आने की राह साफ हो गई है। 490 एकड़ जगह में नई इंडस्ट्री स्थापित की जाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया आखिरी चरण पहुंच गई है। इससे जहां पंजाब समेत कई राज्यों के युवाओं को रोजगार के अवसर हासिल होंगे। वहीं सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

राज्य सरकार की कोशिश मोहाली के रास्ते पंजाब में नई इंडस्ट्री लाने की है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि यह एरिया चंडीगढ़ से बिल्कुल सटा हुआ है। एयरपोर्ट से लेकर रेलवे व रोड नेटवर्क भी मजबूत है। इतना ही नहीं, राजपुरा में स्थापित किया जा रहा इंडस्ट्रियल एरिया भी यहां से मात्र 20-25 मिनट की दूरी पर है। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल व जम्मू भी नजदीक है। ऐसे में इंडस्ट्री के लिए अच्छे विकल्प हैं। एनआरआई पहले भी यहां निवेश करने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री के लिए माहिर व लेबर भी आसानी से मिल जाती है। ऐसे में सेक्टर 101 में नया इंडस्ट्री एरिया स्थापित किया जाएगा। यहां पर इंडस्ट्रियल से लेकर कॉमर्शियल एरिया तक रहेगा।
लोगों को उम्मीद है कि इससे उनका जीवन स्तर पूरी तरह से बदल जाएगा। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का कहना है कि मोहाली को विकास के पथ पर ले जाना ही उनकी कोशिश है। इसके लिए सारी प्रक्रिया की जा रही है। जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

अब फिनटेक सिटी बसाने की तैयारी
आईटी सेक्टर में फिनटेक सेक्टर की अपार संभावनाओं को देेखते हुए सरकार अब इलाके में एक फिनटेक सिटी बसाने की तैयारी की है। इस संबंधी बाकायदा बजट में प्रावधान किया गया है। जहां पर ब्लॉक चेन तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में निजी भागदारी को उत्साहित करने के लिए सारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। हैदराबाद, राजस्थान समेत कई इलाकों में ऐसी सिटी और विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं।
1600 एकड़ में बस रही है आईटी सिटी
एरोसिटी के पास ही गमाडा द्वारा 1600 एकड़ में आईटी सिटी बसाई गई है। इसमें कॉमर्शियल, इंडस्ट्रियल व रिहायशी है। यहां पर इंफोसेज समेत 17 कंपनियां अपने कैंपस बसा रही है। इसके अलावा दो नामी यूनिवर्सिटी भी यहां पर स्थापित करने का आखिरी चरण में है। इसके अलावा एरोसिटी में सिंगापुर की तर्ज पर मार्केट बसाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें