फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: एंबुलेंस से कर रहे थे नशा तस्करी, आठ किलो अफीम के साथ तीन आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2022 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

आरोपियों की पहचान मूलरूप से यूपी के जिला रामनगर के रहने वाले रवि श्रीवास्तव, नयागांव निवासी हरिन्दर शर्मा और चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी अंकुर के रूप में हुई है, सभी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी रोज नया तरीका ढूंढते हैं, ताकि पुलिस की आंखों में धूल झोंकी जा सके। शनिवार को नशा तस्करी का ऐसा ही एक तरीका देख पुलिस भी चौंक गई। शनिवार को पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क से होकर निकलने वाले हरेक वाहन की जांच की गई। इस दौरान पुलिस को एक एंबुलेंस मिली, जिसमें अफीम की खेप बरामद हुई। 

विज्ञापन


एसएसपी विवेकशील सोनी ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अफीम की यह खेप यूपी से एक एंबुलेंस की मदद से पंजाब लाया जा रहा था। अफीम की इस खेप सहित पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूलरूप से यूपी के जिला रामनगर के रहने वाले रवि श्रीवास्तव, नयागांव निवासी हरिन्दर शर्मा और चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी अंकुर के रूप में हुई है, सभी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 8 किलो अफीम बरामद हुई है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें