फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: मोहाली के राजप्रीत ने दक्षिण अमेरिका में जीता स्वर्ण पदक, ओलंपिक में खेलने का सपना

Thu, 14 Oct 2021 02:18 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

शूटर राजप्रीत सिंह ने बताया कि गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा मेरे रोल मॉडल हैं और कोच सुप्रीत सिंह से उन्हें शूटिंग की बारीकियां सीखने को मिली हैं। उन्हीं की ओर से दी गई ट्रेनिंग का ही नतीजा है कि साउथ अमेरिका में मुझे गोल्ड मेडल के अवॉर्ड से नवाजा गया। मैं अपनी मेहनत का श्रेय सबसे पहले कोच सुप्रीत सिंह को देता हूं और साथ ही मेरे माता-पिता ने मुझे हर जगह सहयोग दिया है।
विज्ञापन
शूटर राजप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में बने स्पोर्ट्स स्टेडियमों में अभ्यास करने वाले युवा खिलाड़ी लगातार विदेश में भारत का नाम रोशन करते आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मोहाली स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के राइफल शूटर राजप्रीत सिंह हैं। राजप्रीत ने हाल ही में दक्षिण अमेरिका में आयोजित जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


27 सितंबर से लेकर 10 अक्तूबर तक दक्षिण अमेरिका में आयोजित जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की ओर से 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें आठ खिलाड़ी पंजाब से हैं। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के राजप्रीत ने टीम और मिक्स टीम में राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

शूटर राजप्रीत सिंह ने बताया कि 2013 में जब उन्होंने शूटिंग का अभ्यास शुरू कर मुकाबलों में हिस्सा लेना शुरू किया, तब उनकी उम्र 13 साल थी और 10वीं क्लास की पढ़ाई करने के साथ-साथ पहले उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला। जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर बहुत मुश्किल था और 2016 तक राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में हिस्सा लेने तक मन में खेल के दौरान तरह-तरह के ख्याल नर्वस करते थे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा प्रॉब्लम तब होती थी, जब मुकाबला करने वाले खिलाड़ियों के बारे में केवल सुना होता था और फिर उन्हीं खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने की हिम्मत पैदा करनी पड़ती थी। 2016 के बाद राजप्रीत सिंह ने मोहाली में आकर शूटिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। इसी का परिणाम है कि आज राजप्रीत ने साउथ अमेरिका में 10 मीटर राइफल शूटिंग में अमेरिका को पछाड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

फिट रहने के लिए घर में ही शुरू की एक्सरसाइज
राजप्रीत सिंह बताते हैं कि खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी बॉडी फिटनेस है और अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए सुबह 4 बजे उठकर दौड़ लगाना, इसके बाद घर पर रखे सामान से एक्सरसाइज करना। एक दिन में उतनी ही एक्सरसाइज करनी, जिससे कि शरीर में ज्यादा थकान पैदा न हो। क्योंकि शूटिंग में दिमाग की चुस्ती का ज्यादा खेल होता है, क्योंकि एक घंटा 15 मिनट के अंदर 60 निशाने लगाने होते हैं और इतना सोचने का समय नहीं मिलता। इसलिए राजप्रीत सिंह जिम में जाने के बजाय घर पर ही एक्सरसाइज के साथ-साथ मेडिटेशन करके अपने आप को फिट रखते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें